बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- अज्ञात वाहन ने बाइक में मारा धक्का नगरनौसा थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव का था युवक नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव निवासी पंकज वर्मा के 18 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार की मौत मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में हो गयी। मां विजयालक्ष्मी गंभीर रूप से जख्मी है। उन्हें इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना, पटना जिला के फतुहा थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर सुकुलपुर गांव के पास हुई। परिजनों ने बताया कि विजयालक्ष्मी पीएमसीएच में नर्स के पद पर कार्यरत है। नाइट ड्यूटी खत्म होने के बाद मंगलवार की सुबह अपने बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही थी। यह भी पढ़ें- सुपौल : सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने पीएमसीएच में तोड़ा दम तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे मौके पर ही प्रेम की मौत हो गयी। फतु...