पटना में तेजस्वी यादव के अभिनंदन समारोह की तैयारियों पर बनी रणनीति
मुंगेर, अप्रैल 10 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शहर के आजाद चौक स्थित राजद कार्यालय के सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला राजद अध्यक्ष संजय बिंद ने की, जबकि संचालन जिला प्रधान महासचिव आकाशदीप यादव ने किया। बैठक में 11 अप्रैल को राजधानी पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के भव्य अभिनंदन समारोह में मुंगेर जिला मुख्यालय से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पटना पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। इसके साथ ही 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती को भव्य एवं आकर्षक तरीके से मनाने को लेकर भी रणनीति बनाई गई। पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.