पटना में डेंगू से पहली मौत, 30 साल के स्कूल कर्मचारी की जान गई; अगले दो महीने हो सकते हैं जानलेवा
मुख्य संवाददाता, सितम्बर 1 -- बिहार की राजधानी पटना में डेंगू अब जानलेवा बनता जा रहा है। मंगलवार को पटना में डेंगू से 30 साल के युवक की मौत हो गई। राजधानी में इस सीजन डेंगू से यह पहली मौत है। मृतक की पहचान कुर्जा निवासी इंद्रदेव दास के रूप में हुई है। वह लोयला हाई स्कूल का कर्मचारी था और मूलत: झारखंड के सिमडेगा जिला का रहने वाला था। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सितंबर और अक्टूबर के महीने में डेंगू का प्रकोप सबसे ज्यादा रहता है। इन दो महीनों में एहतियात ज्यादा बरतनी पड़ती है। डेंगू से जान गंवाने वाले इंद्रदेव की बीते पांच दिनों से तबीयत खराब थी और कुर्जी अस्पताल में भर्ती था। जांच में डेंगू बीमारी की पुष्टि हुई थी। मृतक की पैथोलॉजी जांच में डेंगू निकल कर आया था। मृतक का प्लेटलेट्स भी लगातार गिर रहा था। प्लेट्सलेट्स बढ़ाने का काफी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.