मुख्य संवाददाता, सितम्बर 10 -- राजधानी पटना में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस सीजन में मंगलवार की देर रात बुद्धमार्ग स्थित कमला नेहरू नगर के 28 वर्षीय युवक मो. खुशियाल की मौत डेंगू से हो गई। उसका इलाज कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, खुशियाल करीब 20 दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था और इलाज के दौरान प्लेटलेट्स लगातार गिर रहा था। चिकित्सक ने डेंगू होने की आशंका जताई थी। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। कमला नेहरू नगर की निवासी शमीना खातून का कहना है कि मो. खुशियाल लकड़ी का कारोबार करता था। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने से पहले उसको काफी तेज बुखार था, जब दवा खाता था तो ठीक हो जाता था और बाद मे...