पटना, अक्टूबर 10 -- बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने शुक्रवार को तांडव मचाया। एक के बाद एक दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुलमहिया बाग गांव के पास शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान शुकुलपुर गांव निवासी अनिल सिंह के पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। वहीं, हत्या से नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। उधर नौबतपुर में एक ऑटो चालक को बदमाश खींचकर ले गए और गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। दीदारगंज का यउवक गुलशन शुक्रवार रात अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। गुलमहिया बाग के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने बाइक रुकवाकर गुलशन पर गोली मार दी। गोली लगते ही वह बाइक से गिर पड़ा। साथ रहे दोस्त ने ...