मसौढ़ी, जून 13 -- बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की शाम पुलिसऔर अपराधियों के बीच खूनी जंग का नजारा दिखा। मसौढ़ी के मणिचक में शुक्रवार की शाम पुलिस के साथ मुठभेड़ में अपराधी मोहम्मद हैदर मारा गया। वहीं, इस दौरान अपराधियों की फायरिंग में मसौढ़ी के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार और सब इंस्पेक्टर संजय कुमार को गोली लगी। पटना पूर्वी के एसपी परिचय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों दारोगा को पटना रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मसौढ़ी थाने के मणिचक तालाब से पश्चिम पइन के पास अपराधियों के जुटने की सूचना मिली। तैयारी करने के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष सह अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार दलबल के साथ छापेमारी करने गए। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष र...