पटना, जून 13 -- Bihar Crime News: राजधानी पटना में अपराध का एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने आम लोगों के साथ-साथ पुलिस महकमे को भी सकते में डाल दिया है। अब तक लूटपाट और छिनतई की वारदातों में सिर्फ लड़कों या पुरुषों के शामिल होने की खबरें आती थीं, लेकिन दीघा थाने के कुर्जी पुल के पास स्थित 'मां वैष्णो ज्वेलर्स' में दो किशोरियों ने मिलकर दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज कोशिश की। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कियों ने दुकान के भीतर जेवर दिखा रही महिला कर्मचारी के चेहरे पर अचानक नशीला स्प्रे छिड़ककर आभूषण लेकर भागने का प्रयास किया। हालांकि, दुकान मालिक की सूझबूझ और बहादुरी के कारण यह बड़ी वारदात नाकाम हो गई और दोनों आरोपी लड़कियां पुलिस के हत्थे चढ़ गईं।इंटर पास सहेलियों ने रची थी साजिश इस चौंकाने वाली घटना के पीछे की बैकस...