मुंगेर, मार्च 28 -- मुंगेर, एक संवाददाता। स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात इतिहासकार एवं पूर्व विधायक/विधान पार्षद प्रो. परमानंद सिंह मदन की 95वीं जयंती तथा अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (एआईफुक्टो) की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर कल यानी 29 मार्च, रविवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम बिहार विधान परिषद सभागार (प्रथम तल), पटना में आयोजित होगा। दो सत्रों में आयोजित होगा कार्यक्रमसंबंध में जानकारी देते हुए मुंगेर विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष-सह-एआईफुक्टो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो हरिश्चंद्र शाही ने बताया कि, कार्यक्रम का प्रथम सत्र प्रातः 10:30 बजे से 2:30 बजे तक चलेगा, जिसमें बिहार का शिक्षक आंदोलन और प्रो. परमानंद सिंह मदन विषय पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें शिक्षकों के संघर्ष, उनके योगदा...