सासाराम, अगस्त 26 -- परसथुआ, एसं। पटना में मंगलवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल की विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कड़ी भर्त्सना की है। समाजसेवी राकेश कुमार, रवि मिश्र और प्रो. दीपक कुमार ने कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि सरकार को ऐसी कार्रवाई से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रही तो शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं राजद, भाकपा माले, जन सुराज और कांग्रेस नेताओं सुभाष सिंह, सूरज यादव, शंभू राम, जंग बहादुर खरवार, सुधीर प्रजापति, यमुना सिंह, मनोज पाल, राकेश दूबे और अभिषेक अग्रहरि ने भी लाठीचार्ज व वाटर कैनन की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...