पटना, जून 15 -- Patna SI Candidates Protest: बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर आज एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों का भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और धांधली का आरोप लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में दारोगा अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए हैं। आक्रोशित छात्र लगातार 'मेन्स परीक्षा को रद्द करो' के नारे लगाते हुए जेपी गोलंबर की तरफ कूच कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि बिहार पुलिस की एसआई की परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक हुआ था। पटना कॉलेज परिसर से छात्रों ने आक्रोश मार्च निकाला है। छात्रों का आरोप है कि 27 मई को 1799 पदों के लिए हुई मुख्‍य परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। उनका कहना है कि पेपर लीक के संबंध में उन्होंने ईओयू, सीएमओ, और डीजीपी को भी आवेदन ...