पटना, जुलाई 23 -- नीट पेपर लीक के खिलाफ बुधवार को पटना में छात्रों का सैलाब उमड़ आया। पटना की सड़कों पर कई जगह पुलिस और छात्रों के बीच खूब भिड़ंत हुई। पुलिस ने छात्रों को शांत करने के लिए लाठीचार्ज किया तो गुस्साए छात्रों ने जमकर पत्थर बरसाए। पटना में छात्रों के इस प्रदर्शन के बाद कई प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इस कड़ी में जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि यह आंदोलन अभी बड़ा रूप लेगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि नौकरियां बेची जा रही हैं इसी वजह से छात्र गुस्से में हैं। राजधानी पटना में छात्रों के प्रदर्शन पर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि वर्षों से छात्रों के गुस्से को दबाया जा रहा है। बिहार के युवा कई साल से हर दो-चार महीने का पेपर लीक होते देख रहा है, कोई पकड़ा नहीं जाता है। जो छात्र मेहनत कर परीक्षा देते हैं...