पटना में छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
अररिया, मई 9 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों एवं छात्राओं पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को नगर एवं प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। स्थानीय स्टेशन चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के शिक्षामंत्री मिथिलेश तिवारी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमितेश गुड्डू एवं प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव ने की, जबकि नेतृत्व कांग्रेस नेता मनोज जायसवाल ने किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण का विज्ञापन पूर्व की तरह एकल परीक्षा के आधार पर जारी करने की मांग की। यह भी पढ़ें- सरकार टीआरई-4 बहाली में देरी कर रही, लाठीचार्ज की निंदा पुतला दहन कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.