पटना, नवम्बर 17 -- पटना में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के फ्लड कंट्रोल ऑफिस राघोपुर के पास रविवार देर रात चोरी के संदेह में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान बाढ़ थाना क्षेत्र के बनारसी घाट निवासी सत्यनारायण मिस्त्री के पुत्र अजय मिस्त्री के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, राघोपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने सूचना दी थी कि घर में चोर घुस है। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उसे पकड़कर पिटाई कर दी। पुलिस ने जख्मी युवक को कब्जे में लेकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- बिहार में सताने लगी ठंड, अभी और...