पटना में चिकेन पॉक्स के प्रकोप से दहशत, 30 परिवारों के 50 बीमार; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
पटना, मार्च 14 -- Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में चिकेन पॉक्स के प्रकोप से लोग दहशत में है। नौबतपुर प्रखंड के गोपालपुर गांव के दलित टोला में हफ्तेभर में 30 परिवारों के लगभग 50 लोग चिकन पॉक्स से पीड़ित मिले, इनमें ज्यादातर बच्चे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप कर रही है। गांव के सभी निवासियों के स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने सरकारी स्वास्थ्य महकमे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गांव के सुनील शर्मा का आरोप है कि शुक्रवार को तीन मरीजों को लेकर लोग रेफरल अस्पताल नौबतपुर पहुंचे, पर वहां ठीक से इलाज नहीं हो सका। वहीं, संतोष कुमार ने बताया कि उनके परिवार के छह लोग चिकन पॉक्स से प्रभावित हैं, जिनमें चार बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को नौबतपुर रेफरल अस्पताल से डॉक्टरों की टीम गांव आई थी और कुछ लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.