वरीय संवाददाता, दिसम्बर 30 -- पुलिस ने उत्तर-पूर्व के राज्यों से गांजा मंगा दिल्ली में खपाने वाले छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने पटना को ट्रांजिट प्वॉइंट बना रखा था। राजधानी जैसी ट्रेनों से नशा का खेप पटना ला उसे लग्जरी कारों से अन्य राज्यों में भेजते थे। आरोपितों की पहचान वैशाली निवासी विक्की कुमार जयसवाल, वहीं के अनिल कुमार, सत्यम दत्त गुप्ता, दिलखुश कुमार, अरविंद कुमार और अमित राज के रूप में हुई है। उनके पास से 120 किलो गांजा, तीन कार, दो वॉकी टॉकी, सात मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुई हैं। बरामद गांजे की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक विक्की जयसवाल गिरोह का सरगना है। उसने पटना और दिल्ली में कार्यालय खोल रखा था। पुलिस अब विक्की के फरार भाई रिक्की की तलाश में छापेमारी रही है। चित्रगुप्त नगर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.