पटना में गंगा नहाते 3 बच्चों की दर्दनाक मौत, एक दूसरे को बचाने में गई जान; 2 जिंदा निकाले गए
नई दिल्ली, जून 21 -- Bihar News: बिहार के पटना में गंगा नदी में स्नान करते समय तीन किशोरों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। कुल पांच बच्चे डूबे थे जिनमें से तीन की मौत हो गई। दो बच्चों को स्थानीय लोगों ने जिंदा निकाल लिया। घटना पटना के दानापुर इलाके की है। घटना से इलाके में चीख पुकार मच गई है। तीनों बच्चों के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने की मांग की गई है। पुलिस ने तीनों लड़कों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना पटना के दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित हेतनपुर घाट पर की है। मरने वाले बच्चों की पहचान हो गई है। इनमें धर्मवीर राय के 10 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार, सत्येंद्र राय के पुत्र तेज कुमार और अमिताभ बच्चन राय के पुत्र प्रिंस कुमार शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। अपने बच्चों के शव देखकर परिवार के लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.