पटना, मार्च 28 -- राजधानी पटना के आरपीएस मोड-सगुना मोड़, दानापुर में बिहार-झारखंड के पहले बीकानेरवाला आउटलेट (स्वीट हाउस एवं रेस्टोरेंट) का शुभारंभ शनिवार को हुआ। उद्घाटन पूर्व सांसद एवं भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', बीकानेरवाला के एमडी श्याम संदुर अग्रवाल और धर्मावती पांडेय ने फीता काटकर किया। मौके पर निरहुआ ने कहा कि बीकानेरवाला उत्कृष्ट स्वाद, गुणवत्ता और भरोसे के लिए देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुका है। बिहार के लोग खाने-पीने की शौकीन हैं और अच्छे स्वाद को तुरंत स्वीकार करते हैं। श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि बिहार के ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता, स्वच्छता और बेहतरीन सेवा के साथ स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि बीकानेरवाला केवल स्वाद का केंद्र ही नहीं, बल्कि परिवारों के लिए एक पसंदीदा मिलन स्थल भी बने।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.