पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर लगी आग, जान बचाने के लिए क्लास रूम से भागे स्टूडेंट्स
पटना, जून 25 -- Khan Sir Coaching Fire: बिहार की राजधानी पटना स्थित फैजल खान उर्फ खान सर के कोचिंग सेंटर पर गुरुवार देर शाम अचानक आग लग गई। इससे कोचिंग स्टूडेंट्स में अफरातफरी मच गई। जब यह घटना हुई तब खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर में कक्षा चल रही थी। क्लास रूम में बैठे छात्र-छात्राएं आग की खबर फैलते ही अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागने लगे। बताया गया कि कोचिंग सेंटर पर बिजली के पैनल में आग लगी। कोचिंग प्रबंधन ने इस घटना की सूचना ना तो स्थानीय थाना और ना ही अग्निशमन विभाग को दी। वहां मौजूद कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए कुछ ही देर में पैनल में लगी आग को बुझा लिया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पटना सिटी से दमकल की एक गाड़ी मुसल्लहपुर हाट भेजी गई थी। तब तक स्थिति सामान्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.