पटना, अगस्त 18 -- पटना जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने लगा है। पिछले तीन दिनों में पटना के घाटों पर इस जलस्तर में एक मीटर से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में यह वृद्धि 50 सेंटीमीटर की है। पटना के मनेर, दीघा, गांधी घाट और हाथीदह जैसे चार महत्वपूर्ण घाटों से आई रिपोर्ट के मुताबिक गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से सिर्फ एक मीटर से आधा मीटर ही दूर है। अभी जलस्तर में वृद्धि की प्रवृत्ति ही देखी जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से गंगा के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। डीएम कुंदन कुमार की ओर से अभियंताओं को नदी के बांधों और किनारों की लगातार निगरानी के आदेश दिए हैं। एडीएम आपदा डीपी शाही ने बताया कि मनेर से हाथीदह तक कहीं भी अभी जलस्तर खतरे के निशान तक नहीं पहुंचा है। यह भी पढ़ें- Munger News: गंगा का जलस्तर बढ़ा,...