पटना में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा
पटना, अगस्त 26 -- राज्य के कई जिलों में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गुरुवार से इसके जलस्तर में गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि गंडक में जलप्रवाह बढ़ने के बाद इसके खतरे के निशान से ऊपर बने रहने की आशंका है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की सुबह पटना के गांधीघाट में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 94 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके जलस्तर में सात सेमी कम होने की संभावना है। वहीं, दीघाघाट में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 28 सेमी ऊपर था। इसके जलस्तर में 13 सेमी कम होने की उम्मीद है। हथीदह में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 83 सेमी ऊपर था। इसके जलस्तर में तीन सेमी कम होने की उम्मीद है। मुंगेर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 59 सेमी नीचे था। यहां नौ सेमी वृद्धि होने की संभावना है। भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.