हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 30 -- जक्कनपुर थाना क्षेत्र में करबिगहिया ट्रैफिक पोस्ट के पास पुलिस ने कार्रवाई कर पिकअप से 16 लाख रुपये मूल्य की 881 लीटर शराब बरामद की है। शराब को कुरियर के जरिए 'हाइड्रो केमिकल' के नाम पर मंगाया गया था। मामले में पुलिस ने एक तस्कर धर्मेंद्र कुमार (23) को गिरफ्तार किया है, जबकि चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। वहीं एक कूरियर कर्मी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात 10:49 बजे करबिगहिया ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात टीम ने एक संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़ मौके से भाग निकला। इसके बाद ट्रैफिक में तैनात महिला सिपाही संगीता ने वैन में रखे कार्टन को देख संदेह जताया और सूचना जक्कनपुर थाने को दी। सूचना मिलने पर पहुंची गश्ती टीम पिकअप को थाना ले गई। जांच के दौरान अलग-अलग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.