हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 25 -- बिहार की राजधानी पटना में एशिया का सबसे बड़ा श्मशान घाट तैयार हो गया है। बांसघाट श्मशान का संचालन शुरू कर दिया गया है। लगभग 4.5 एकड़ में फैले इस श्मशान में एक साथ 18 शवों का अंतिम संस्कार हो सकता है। अंतिम यात्रा में आने वाले लोगों को दो एसी वेटिंग हॉल, एक कैंटीन, स्वच्छ पेयजल और शौचालय जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यहां पर गंगाजल से भरे दो तालाब भी बनाए गए हैं, इनमें से एक नहाने और दूसरा अस्थि विसर्जन के लिए है। इस श्मशान घाट का संचालन ईशा फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है।शवदाह से पंडित तक का शुल्क तय पटना के बांसघाट श्मशान पर अंतिम संस्कार के लिए हर व्यवस्था का शुल्क तय किया गया है। शवदाह के लिए 3500 रुपये का शुल्क है। इसके अलावा डोम राजा का 500 रुपये, पंडित का 250 रुपये और नाई का शुल्क 150 रुपये है। लकड़ी ...