पटना, फरवरी 1 -- बिहार की राजधानी पटना में रविवार को दो भयानक सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत हो गई है। बिहटा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको मर्माहत कर दिया है। यहां यात्रियो से भरी ऑटो को एक ट्रक ने उड़ा दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। सड़क हादसे में 2 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। सभी लोग भोजपुर जिले के आरा के रहने वाले हैं और उर्स से लौट रहे थे। वहीं मोकामा में माघ पूर्णिमा के मौके पर गंगा में नहाने जा रहे 3 लोगों की मौत दूसरी दुर्घटना में हो गई। बताया जा रहा है कि मनेर में मख्दूम शाह याहिया के सालाना उर्स के अवसर पर चादरपोषी कर लौट रहे 6 लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बिहटा के लेखन टोला में रविवार तड़के 3 बजे यह घटना हुई है। आरा के रहने वाले 8 लोग एक टेम्पू से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.