पटना में उफनाती गंगा का सीएम सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण, अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश
पटना, सितम्बर 3 -- पटना में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पटना से सटे दियारा में लोगों को भारी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन यहां बिल्कुल अलर्ट मोड पर है। इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बता दें कि पटना में गंगा और पुनपुन लाल निशान पार कर चुकी हैं और कई इलाकों की सड़कों तक पानी पहुंच गया है। मनेर, दानापुर और फतुहा के दियारा और निचले इलाके की बड़ी आबादी बाढ़ से घिरी है। पड़ोसी राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश, बाणसागर बराज तथा इंद्रपुरी जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद पटना में ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.