पटना, अप्रैल 14 -- बिहार में काली कमाई से धन कुबेर बन बैठे भ्रष्ट अफसर और कर्मचारियों को लेकर नित नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा मामला किशनगंज के नगर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन से जुड़ा है। थानेदार अभिषेक काली कमाई से अकूत सपंत्ति बनाने अपने निलंबित एसडीपीओ गौतम कुमार से कम नहीं हैं। डीएसपी गौतम पर ऐक्शन के बाद आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को थानेदार अभिषेक रंजन के 5 ठिकानोंपर छापेमारी की। अपने 17 साल की पुलिस की नौकरी में इन्होंने पटना, छपरा, मुजफ्फरपुर से लेकर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक अकूत संपत्तियां बनाई हैं। उनके मुजफ्फरपुर के फतेहपुर कांटी में करीब 20 करोड़ से अधिक की संपत्तियों में निवेश का पता चला है। छह-सात ट्रक खरीदकर चलाये जाने की भी सूचना है। ईओयू ने बताया कि अभिषेक रंजन के खिलाफ आय से 115.66 फीसदी अधिक 1.70 करोड़ रुपये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.