प्रधान संवाददाता, मई 15 -- बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक के भाई के गले से बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। यह घटना कंकड़बाग के अति व्यस्त इलाकों में शामिल पंच शिवमंदिर के पास शुक्रवार की सुबह 8 बजे हुई। बदमाशों ने जहानाबाद के राजद विधायक राहुल कुमार उर्फ राहुल शर्मा के भाई रोहित कुमार के गले से सोने की चेन झपट ली। बाइक सवार बदमाशों ने उस समय घटना को अंजाम दिया, जब विधायक के भाई दोस्त के साथ टहलने निकले थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस बदमाशों के पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को देख रही है। पटना में बीते 11 दिनों के भीतर ऐसी दूसरी घटना है। कंकड़बाग सांईं मंदिर के पास पूर्व सांसद जगदीश शर्मा का मकान है। विधायक राहुल कुमार उनके बेटे हैं। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे राहुल के भाई रोहित अ...