सहरसा, अप्रैल 6 -- सहरसा। पटना में के कृष्ण मेमोरियल हॉल में 11 अप्रैल को आयोजित राजद कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का सम्मान समारोह की सफलता को लेकर बैठक हुई। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तंजीम अहमद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मान समारोह में भाग लेने की अपील की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष मो ताहिर, मो अख्तर, नुरुल्लाह रहमानी, सईदूर रहमान, अरशद अली इमेतयाज, मुखिया नुरुल्लाह रहमानी, भीम भारती, शम्भु मुखिया, मनोज यादव, जावेद अनवर चांद, धीरज कुमार,मो मोबिन,निरंजन किसन, साहिल, विलास, कुतुबुद्दीन, ओसामा बिन सईद -मो.सुभान सहित अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...