गोड्डा, फरवरी 3 -- गोड्डा। एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया ( एपीआई) के तत्वावधान में पटना में आयोजित एपिकॉन 2026 के भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन में गोड्डा जिले के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेन्द्र कुमार को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश विदेश से आए प्रख्यात चिकित्सकों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। डॉ. नरेन्द्र कुमार गोड्डा जिले के एक प्रतिष्ठित चिकित्सक हैं, जिन्हें हृदयरोग संबंधी चिकित्सा के क्षेत्र में लंबे अनुभव और निष्ठावान सेवा के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में न केवल रोगियों के उपचार को प्राथमिकता दी, बल्कि चिकित्सा जागरूकता, नैतिक चिकित्सकीय अभ्यास और समाज के कमजोर वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई है। सेवा और समर्पण के मिसाल डॉ. नरेन्द...