मधेपुरा, सितम्बर 5 -- मधेपुरा, निज संवाददाता। बिहार राज्य संबंध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के बैनर तले पांच सितंबर को पटना गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास विधानसभा तक वेतन यात्रा में वेतन दो या कफन दो के महा आंदोलन में बीएनएमयू के शिक्षक भाग लेंगे। संघ के विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार यादव ने कहा कि जीवन के इस अंतिम पड़ाव पर करो या मरो की इच्छा को लेकर अपने सभी कार्यों को छोड़कर पटना पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सम्बद्ध कॉलेज के शिक्षक जनहित ट्रेन से पटना के लिए रवाना होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...