पटना में आज से गंगा नदी में वाटर मेट्रो से सफर, छठ पूजा से पहले सम्राट की सौगात; रूट जान लें
पटना, नवम्बर 10 -- बिहार में छठ महापर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। छठ पूजा से पहले बिहार को बड़ी सौगात मिल रही है। दरअसल आज से पटना में वाटर मेट्रो का आगाज हो रहा है। जी हां, अब आप वाटर मेट्रो में बैठकर गंगा की लहरों पर बेहद ही सुहावने सफर का आनंद ले सकते हैं। बिहार में जल परिवहन के क्षेत्र में एक नई और बड़ी शुरुआत के तौर पर इसे देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दीघा घाट-कंगन घाट मार्ग पर गंगा वाटर मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे। करीब 12 किलोमीटर लंबे रूट पर वाटर मेट्रो का संचालन होगा। इसमें हर यात्रा में लगभग 100 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। इलेक्ट्रिक जहाज 'एमवी गोमधरकुंवर' कोलकाता से पटना सिटी के गायघाट पर पहुंच चुका है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगले महीने एक और जहाज आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.