कार्यालय संवाददाता, मार्च 22 -- JP Ganga Path: पटना में जेपी गंगा पथ का स्वरूप बदलने वाला है। अब यह पथ और भी आकर्षक दिखेगा। कलकल करती गंगा के किनारे हरे-भरे पेड़-पौधे और फूल-पत्तियों की छांव एक अलग ही सुकून देगा। इस प्राकृतिक सौंदर्य के बीच बटर फ्लाई पार्क, वनस्पति उद्यान, महिला हाट, आकर्षक कलाकृतियां, ओपन जिम, साइकिल ट्रैक के साथ वाहन पार्किंग की विशेष सुविधा होगी। यह सब एक समग्र उद्यान मिलेगा। जेपी गंगा पथ के दक्षिण इलाके में दीघा से सभ्यता द्वार तक सात किमी लंबा उद्यान बनने जा रहा है। इसका कार्य शुरू हो चुका है। मिट्टी भराई शुरू हो चुकी है। 330 करोड़ की लागत से यह उद्यान बन रहा है। दो साल में बनकर आम लोगों के लिए तैयार होगा। इसके बनने के बाद जेपी गंगा पथ पर्यटकों का हब बनकर उभरेगा। उपटनावासियों को पहली बार इस तरह का उद्यान देखने को मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.