वरीय संवाददाता, अप्रैल 1 -- पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार की रात कंस्ट्रक्शन मटेरियल (छड़-गिट्टी) कारोबारी दिलीप कुमार सिंह (45) को गोली मार दी। गोली उनकी पेट के आरपार हो गई। घटना के वक्त कारोबारी कार्यालय से अपने फ्लैट में जा रहे थे। दिलीप कुमार को पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित रूबन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर है। दिलीप कुमार सिंह की बोरिंग रोड चौराहा स्थित कुमार टावर में एमपी इंजीकान कंपनी का दफ्तर है। उनकी कंपनी पुल, मकान व अन्य निर्माण कार्य के लिए गिट्टी, बालू, छड़ आदि की आपूर्ति करती है। शिवपुरी नाला कार्बन फैक्ट्री के पास वह जीएस इंकलेव अपार्टमेंट के फ्लैट 502 में रहते हैं। वे कार्यालय से मंगलवार की रात करीब 10 बजे अपार्टमेंट में पहुंचे थे। वाहन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.