पटना में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागी नाबालिग लड़की पहुंची सहरसा
सहरसा, अगस्त 20 -- सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पटना में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की बीते मंगलवार को सहरसा स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट पहुंची। पोस्ट पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाते हुए मदद मांगी। मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 की नाबालिग लड़की की आपबीती सुनकर सूचना दिवस अधिकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार सुमन ने आरपीएफ इंसपेक्टर को इसकी सूचना दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते लड़की को सुरक्षा प्रदान किया और उप निरीक्षक व ऑन ड्यूटी महिला आरक्षी खुशबू कुमारी के साथ जीआरपी थाना पहुंचाया। जीआरपी की महिला प्रशिक्षु एसआई अनिशा प्रिया ने लड़की से पूछताछ करते उसकी माता का नंबर लिया। यह भी पढ़ें- ट्रेन से चोरी हुए मासूम को दो साल बाद भी नहीं खोज सकी पुलिस उसके बाद लड़की की माता और 17 अगस्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.