पटना मुरादपुर में एक साथ उठीं दो सगी बहनों की अर्थियां
हापुड़, जून 25 -- हापुड़ संवाददाता। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम पटना मुरादपुर निवासी बाइक सवार दो सगी बहनों की गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात को कंटेनर की चपेट में आकर मौत हो गई थी। मृतक बहनों का चचेरा भाई इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही दोनों बहनों का शव गांव में पहुंचा तो परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। नम आंखों के बीच गांव के एक ही श्मशान घाट में दोनों बहनों का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पटना मुरादपुर निवासी सनोद राज मिस्त्री का काम करता है। वह अपनी पत्नी रीना और तीन पुत्री मुस्कान, अंशिका और परी के साथ रहकर किसी तरह जीवन यापन कर रहा था। बताया गया कि मंगलवार की शाम को सनोद की पुत्री अंशिका (17 वर्षीय) और परी (15 वर्षीय) अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.