पटना-मुजफ्फरपुर रैपिड रेल की आस बढ़ी, तीन बड़े औद्योगिक क्षेत्र जुड़ेंगे; 1 घंटे में तय होगी दूरी
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 5 -- पटना से मुजफ्फरपुर के बीच सफर को तेज और सुगम बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। दोनों शहरों के बीच हाजीपुर के रास्ते क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के लिए अध्ययन शुरू हो चुका है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) इसके लिए वैकल्पिक विश्लेषण रिपोर्ट और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगी। रैपिड रेल कॉरिडॉर के शुरू होने से पटना- मुजफ्फरपुर की दूरी एक घंटे में तय होगी। दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को ज्यादा सुविधा होगी। आरआरटीएस दिल्ली-एनसीआर में संचालित क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट व्यवस्था की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यह मेट्रो से अलग व्यवस्था होगी। इसका उद्देश्य लंबी दूरी के यात्रियों को कम समय में एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाना है।आकलन के बाद स्टेशन तय होंगे यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.