पटना महानगर के प्रशिक्षण अभियान में शामिल होंगे भाजपा अध्यक्ष
पटना, मई 20 -- भाजपा के पटना महानगर इकाई का प्रशिक्षण अभियान आगामी 23-24 मई को होगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी आदि मौजूद रहेंगे। बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष रूप नारायण मेहता की अध्यक्षता में प्रशिक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। विधायक डॉ संजीव चौरसिया ने कहा कि बाईपास थाने के पास एक रिसॉर्ट में 23 और 24 मई को पटना महानगर का प्रशिक्षण वर्ग अभियान प्रस्तावित है। 11 वर्ग सत्रों के इस दो दिवसीय कार्यक्रम में पटना महानगर के पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक और वरीय नेता मौजूद रहेंगे। दी। बैठक में पटना साहिब विधायक रत्नेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक, प्रदेश भाजपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.