आरा, अगस्त 19 -- -चार्जिंग सॉकेट और पंखे खराब होने से उमरभरी गर्मी में यात्रियों की बढ़ी परेशानी आरा, निज प्रतिनिधि। पटना से भभुआ रोड के बीच आरा जंक्शन होकर चलने वाली एकमात्र इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को इन दिनों बुनियादी यात्री सुविधाओं की घोर कमी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि गाड़ी संख्या 13249/50 पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस के कई कोच में चार्जिंग सॉकेट और पंखे काम नहीं करने की शिकायत सामने आ रही है। बरसाती गर्मी के मौसम में पंखों के खराब रहने से यात्रियों को कोच के अंदर उमस और गर्मी झेलनी पड़ रही है, जबकि चार्जिंग पॉइंट खराब होने से मोबाइल फोन चार्ज करने में परेशानी हो रही है। मालूम हो कि पटना-भभुआ इंटरसिटी में दैनिक यात्रियों की भीड़ सबसे अधिक होती है, जो रोजाना नौकरी, कारोबार, पढ़ाई और अन्य जरूरी काम के ल...