सासाराम, जून 6 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मत्स्य पालन को आधुनिक स्वरूप देने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला मत्स्य कार्यालय सासाराम सभागार में मोती पालन विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- पटना प्रक्षेत्र के छह जिलों के 50 मत्स्य पालकों को मिला विशेष प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में पटना प्रक्षेत्र के छह जिलों रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, पटना व बिहारशरीफ से आए कुल 50 मत्स्य पालकों ने भाग लिया। बताया जाता है कि सासाराम में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम मत्स्य पालन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ है। इससे न केवल छह जिलों के मत्स्य पालकों को नई तकनीकी जानकारी मिली, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने का मार्ग भी प्रशस्त ...