वरीय संवादादाता पूर्णिया, अप्रैल 29 -- पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे को लेकर खेसरा पंजी तैयार कर ली गयी है। पूर्णिया जिला के पांच अंचलों केनगर, पूर्णिया पूर्व, धमदाहा, कसबा और बड़हरा कोठी के 37 मौजा में 1343 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाने वाला है। अभी ज्वाइंट मेजरमेंट सर्वे (जेएमएस) का कार्य चल रहा है। थ्री ए का कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रारंभिक अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। पांच सदस्यीय समिति के द्वारा रेट निर्धारण किया गया। एमवीआर रेट प्राप्त होने के बाद भूमि की राशि को अपलोड भी कर दिया गया है। इसके बाद थ्री डी का कार्य पूर्ण किया जायेगा। इस बार थ्री जी में लैंड और स्ट्रक्चर का कॉस्ट एक साथ हो रहा है। लैंड और स्ट्रक्चर कॉस्ट का एक साथ भुगतान के बाद जमीन अधिग्रहण का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे (एनई-9) के निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.