पटना, मार्च 6 -- बिहार की राजधानी पटना में शराब और हथियार के धंधे के कॉकटेल का खुलासा हुआ है। पटना के दीघा थाना पुलिस ने शराब बिक्री की सूचना पर लक्ष्मीनिया गली स्थित एक खटाल में छापेमारी करने गई पुलिस अचानक चौंक पड़ी। वहां शराब के साथ ही दो अवैध राइफलें भी पुलिस के हाथ लगीं। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब के चार धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया। बदमाशों में अंकुश उर्फ रौशन, गुड्डू, श्रवण और मनोज कुमार हैं। सभी मूल रूप से नटका दियारा के रहने वाले हैं और वर्तमान में दीघा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गली में रहते थे। इस मामले में दीघा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गये सभी लोग खटाल की आड़ में शराब का धंधा चला रहे थे। गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है। इस धंधे का मुख्य सरगना अंकुश उर्फ रौशन है। शराब धंधा में किसी प्रकार की बाधा न आए...