देवघर, अप्रैल 11 -- जसीडीह प्रतिनिधि त्योहारी सीजन और गर्मी की छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन और विस्तार का निर्णय लिया है। इस कदम से जसीडीह, मधुपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या- 08439 पुरी-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, जिसे पहले 28 मार्च 2026 तक चलाने की योजना थी, अब 11 अप्रैल से 16 मई 2026 तक कुल 6 फेरे के लिए प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या- 08440 पटना-पुरी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 12 अप्रैल से 17 मई 2026 तक प्रत्येक रविवार 6 फेरे संचालित किया जाएगा। दोनों ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित ठहराव और समय-सारिणी के अनुसार ही चलेंगी। इन स्पेशल ट्रेनों में सामान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.