एटा, जनवरी 31 -- पटना पक्षी विहार को रामसर साइट में शामिल कर लिया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से एटा की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनेगी। इसकी जानकारी होते ही जनपदवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्यूट कर इस मामले की जानकारी देते हुए बधाई दी। डीएम प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि पटना पक्षी विहार का रामसर सूची में शामिल होना पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्राप्त हुई है। रामसर साइट घोषित होने से पटना पक्षी विहार के संरक्षण एवं विकास को नई दिशा मिलेगी तथा पर्यावरणीय संतुलन को मजबूती मिलेगी। पटना पक्षी विहार एटा की जलेसर तहसील में स्थित एक महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि है। जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.