पटना, फरवरी 1 -- जहानाबाद जिले की रहने वाली नीट छात्रा की पटना में हुई संदिग्ध मौत की जांच अब सीबीआई कर रही है। इस बीच इस पूरे केस में एक सीसीटीवी फुटेज की अचानक काफी चर्चा होने लगी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह सीसीटीवी फुटेज उस शंभू गर्ल्स हॉस्टल का है जिसमें रहकर छात्रा नीट की तैयारी कर रही थी। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की कतई पुष्टि नहीं करता है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उसी दिन का है जिस दिन हॉस्टल के कमरे में छात्रा के बेहोश होने की बात सामने आई थी। वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि जब काफी देर तक नीट छात्रा अपने कमरे से बाहर नहीं आई तब कुछ लड़कियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया था। दरवाजा नहीं खुलने पर कुछ लड़कियों ने स्टूल लगाकर दरवाजे की कुंडी को भीतर से खोला था। यह भी पढ़ें...