पटना नहर किनारे घायल मिली किशोरी मामले में नया मोड़, पिता गिरफ्तार
औरैया, जून 17 -- थाना बेला क्षेत्र में पटना नहर किनारे घायल अवस्था में मिली किशोरी के मामले में पुलिस जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है। उपचार के दौरान किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उसके माता-पिता ने उसके साथ मारपीट की और उसे नहर किनारे छोड़कर चले गए। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व बडेराहार और बूंचपुर गांव के बीच पटना नहर के पास 14 वर्षीय किशोरी काजल गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली थी। राहगीरों की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में भर्ती कराया था। यह भी पढ़ें- घर से बेटी को स्कूटी पर बिठाकर ले गया पिता, रास्ते में रुककर बेतहाशा पीटा; नहर में फेंक आया प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.