पटना, फरवरी 2 -- मोदी सरकार के बजट में विभिन्न क्षेत्रों के विकास से संबंधित कई ऐलान किए गए। इस बजट में बिहार में रेलवे लाइनों का जाल बिछाने को लेकर भी ऐलान किया गया है। इस कड़ी में नवादा के लिए बड़ी सौगात का ऐलान है। माना जा रहा है कि यह विकसित नवादा की दिशा में सबसे मजबूत कदम। दरअसल 492.14 करोड़ की लागत से 25.10 किलोमीटर लंबे नवादा-पावापुरी नई रेल लाइन का निर्माण शुरू करने के लिए केंद्र सरकार ने बजट आवंटित कर दिया है। यह अबतक का रेलवे में नवादा के लिए सबसे महत्वपूर्ण विकास कार्य माना जा रहा है। इसके बनने से नवादा-पावापुरी नई लाइन प्रमुख जैन तीर्थस्थल पावापुरी के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। यह सौगात मिलने के बाद सांसद विवेक ठाकुर ने केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है। विवेक ठाकुर ने एक्स पर लिखा, 'नवादा के लिए बड़ी सौगात, विकस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.