गोपालगंज, दिसम्बर 10 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता छपरा-थावे रेलखंड पर गाड़ी संख्या 03215 व 03216 का परिचालन अचानक बंद किए जाने के विरोध में बुधवार को दिघवा दुबौली रेलवे स्टेशन पर धरना दिया गया। जिसमें पटना- थावे ट्रेन का परिचालन पुनः शुरू कराने की मांग की गयी। धरना की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद सदस्य रविरजंन कुमार उर्फ विजय बहादुर यादव ने की। धरना दे रहे लोगों ने कहा कि रेल प्रशासन ने बिना किसी पूर्व के सूचना के लिए ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया। पटना से शक्ति पीठ थावे आने-जाने वाली एक मात्र ट्रेन नहीं चलने से जिले के हजारों यात्री परेशान हैं। छात्र, किसान, मजदूर, व्यवसायी, मरीज़ व अन्य दैनिक यात्रियों को पटना आने जाने में कठिनाई हो रही है। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि यदि रेल प्रशासन शीघ्र हमारी मागों को पूरा नहीं करती है तो बड़ा आंदोलन खड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.