पटना, मार्च 11 -- पटना और थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बुधवार को बताया कि नई ट्रेन 55515/55516 पटना-थावे-पटना फास्ट पैसेंजर का 15 मार्च से परिचालन शुरू होगा। पाटलिपुत्र-दिघवारा के रास्ते चलने वाली इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 22 एवं एसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 24 कोच होंगे। ये गाड़ी प्रतिदिन पटना जं. से दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर खुलकर फुलवारीशरीफ, पाटलिपुत्र, दीघाब्रिज हाल्ट, दिघवारा, गोल्डिनगंज सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए शाम सात बजे थावे पहुंचेगी। वापसी में थावे से प्रतिदिन रात 8 बजकर 5 मिनट पर खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 3 बजकर 20 मिनट पर पटना जं. पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.