पटना डेंटल कॉलेज : ऊपरी जबड़े के सूजन का सफल ऑपरेशन
पटना, अगस्त 17 -- पटना डेंटल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को ऊपरी जबड़े में हुए सूजन का सफल ऑपरेशन किया गया। जमुई निवासी 20 वर्षीय युवती छह वर्षों से इस समस्या से परेशान थी। युवती ने कई निजी अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद वह पटना डेंटल कॉलेज अस्पताल के ओरल सर्जरी विभाग में इलाज के लिए पहुंची। कॉलेज के ओरल सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. रितेश राज के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने सफल ऑपरेशन किया। टीम में डॉ. वैभव शांडिल्य, डॉ. अंशु प्रकाश, डॉ. अमित कुमार, डॉ. रेवती सिंह, डॉ. रेखा प्रसाद और डॉ. अभास शामिल थे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. तनोज ने बताया कि यह काफी जटिल ऑपरेशन था, लेकिन चिकित्सकों की टीम के बेहतर प्रयास से इसे सफलतापूर्वक पूरा किया जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.