पटना, अप्रैल 10 -- पटना ट्रैफिक पुलिस की ओर से गुरुवार को एक कार के रजिस्ट्रेशन नंबर पर हेलमेट ना पहने के उल्लंघन के आरोप में चालान काटा गया है। पीड़ित कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बतौर प्रोफेसर हैं। उन्हें 14 दिनों के अंदर कार के नंबर पर हुए एक हजार के जुर्माने को जमा करने का नोटिस जारी किया गया है। कॉलेज ऑफ कॉमर्स में मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जयमंगल देव ने बताया कि उनकी कार के रजिस्ट्रेशन नंबर पर हेलमेट नहीं लगाने के आरोप में एक हजार का चालान काटा गया है, इससे संबंधित सूचना उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी गई है। ऑनलाइन जेनरेटेड इस चालान रसीद में यह विवरण भी दिया गया है कि 9 अप्रैल को पटना के दिनकर गोलंबर चौराहे के पास उक्त नंबर के वाहन चालक द्वारा हेलमेट पहनने के नियम का उल्लंघन किया गया और इसके लिए चालान काटा गया है। ऑनलाइन चालान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.