जमशेदपुर, मई 2 -- जमशेदपुर संवाददाता। पटना - टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस के ई-1 कोच का एसी खराब हो गया। इसे लेकर यात्रियों ने कई बार शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंत में एक यात्री ने रेलवे सेवा में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद एसी ठीक होने का आश्वासन भी मिला। हालांकि इसे ठीक नहीं किया जा सका। यात्री इसी तरह खराब ऐसी में सफर करने को मजबूर दिखे। जानकारी के अनुसार पटना-टाटा वंदे भारत के ई-1 कोच का एसी काम नहीं कर रहा था। इसकी शिकायत शुरुआत में ही की गई पर रेलवे ने कोई कार्रवाई नहीं की। अंत में ट्रेन बिना ऐसी रिपेयर की ही टाटानगर पहुंच गई जिससे यात्रियों में नाराजगी देखी गई। यह भी पढ़ें- ट्रेनों में पानी का संकट, हेल्पलाइन पर बढ़ीं शिकायतें यात्रियों का कहना है कि उन्होंने प्रीमियम ट्रेन की टिकट कटवाई थी पर उन्हें सुविधा ही नहीं मिली।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.